Oct 23, 2024

करनैलगंज सीएचसी पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन,180 मरीजों का हुआ परीक्षण

करनैलगंज/गोण्डा - जिला अंधता निवारण समिति के निर्देशानुसार बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु एक स्क्रीनिंग नेत्र शिविर स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया, जिसमें आज करीब 180 मरीज का नेत्र परीक्षण किया गया, एवं ऑपरेशन योग्य पाए गए मरीज छेदी लाल,मालती देवी ,धन पता, जय नाथ, भोंदू, संतराम, हवलदार,मणि शंकर, राजित राम, राजमणि, बद्री, प्रसाद, प्रतिमा सिंह, प्रीति देवी, तुलसीराम, श्रीराम, फौजदार गोस्वामी, जय प्रसाद, श्रीमती, अब्राहम सिंह, ज्ञानवती देवी, साधु,संत ,आदि मरीज का मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से अयोध्या भेजा गया। जिनका ऑपरेशन उपरांत उनके निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज वापस आएंगे ,उक्त आशय की जानकारी नेत्र परीक्षण अधिकारी ए के गोस्वामी ने दिया।

No comments: