Breaking







Jun 4, 2024

सपा भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े , सपा कार्यकर्ता का सिर फटा, पुलिस ने संभाला मोर्चा ।

लखनऊ में मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक -दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता का सिर फट गया। तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही हैं।

रमाबाई स्थल में सुबह आठ बजे से लखनऊ और मोहनलालगंज सीट की मतगणना हो रही है। मोहनलालगंज से केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर  कभी कांशीराम के शिष्य रहे बसपा के संस्थापक सदस्य मौजूदा सपा प्रत्याशी आरके चौधरी से काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं लखनऊ से राजनाथ सिंह सपा के रविदास मेहरोत्रा से आगे चल रहे हैं।

लखनऊ में तीसवें राउंड और मोहनलालगंज में 42वें राउंड के बाद स्पष्ट निर्णय आएगा। लखनऊ से केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से कौशल किशोर प्रत्याशी हैं। राजनाथ सिंह का मुकाबला सपा के रविदास मेहरोत्रा और कौशल किशोर का कडा़  मुकाबला सपा के आरके चौधरी से है

( सपा कार्यकर्ताओं का चित्र प्रतीकात्मक है)

No comments: