Jun 2, 2024

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अनिल दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार




 


गोण्डा–02फरवरी को थाना इटियाथोक क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक के लिखित तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक पर मु०अ०सं०-42/2024, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, बनाम 01. बलराम तिवारी आदि 04 नफर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 02.06.2024 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त अनिल कुमार दूबे पुत्र शेषनरायन दूबे निवासी ग्राम दरियापुर हरदोपट्टी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को पड़री जाने वली पारासराय नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अनिल कुमार दूबे पुत्र शेषनरायन दूबे निवासी ग्राम दरिया हरदोपट्टी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु०अ०सं०- 042/2024, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ०नि० कौशल किशोर सिंह

02. हे०का० आलोक तोमर



No comments: