May 17, 2024

कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

 कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज में 20 मई को होने वाले मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज के क्रिटिकल मतदान केन्द बुबकापुर व प्रा.वि. फखरपुर स्थित मतदान केन्द्र माधवपुर का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए मौजूद लोगों इस बात की जानकारी प्राप्त की कि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। दोनों पोलिंग स्टेशनों पर मौजूद महिला, पुरूष एवं युवाओं की ओर से बताया गया कि कहीं पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। डीएम ने मौजूद लोंगों से मतदाता पर्ची वितरण कार्य का फीड बैक प्राप्त करते हुए अपील की कि 20 मई सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ डीएम ने वेबकास्टिंग के लिए नेटवर्क की उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया मतदान केन्द्रों की भली प्रकार से साफ-सफाई करा दें।  इस अवसर पर बीडीओ फखरपुर अजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष फखरपुर करुणाकर पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

No comments: