May 17, 2024

पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ किया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च

 फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील

बहराइच। लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना विशेश्वरगंज पुलिस व पीएसी बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च’ किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी पयागपुर हीरालाल कनौजिया के पर्यवेक्षण में लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज नवीन कुमार सिंह मय पुलिस बल व पीएसी बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ थाना विशेश्वरगंज क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील मतदान केन्द्र व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया व लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की गई। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। पीएसी बल व थाना विशेश्वरगंज के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे। वहीं थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एसएसबी बल के साथ एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेन्द्र कुमार मिश्रा मय पुलिस बल व एसएसबी बल के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के तेलियनपुरवा, मनिहारनपुरवा, बिंद्रपुरवा व लोधनपुरवा आदि संवेदनशील मतदान केन्द्रों व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया व लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की गई। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। एसएसबी बल व थाना कोतवाली देहात के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे। वहीं फखरपुर पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ एरिया डोमिनेशन/ फ्लैग मार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक फखरपुर करूणाकर पाण्डेय मय पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों के साथ थाना फखरपुर क्षेत्रान्तर्गत क्रिटिकल बूथ इंदूर, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया व लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की गई साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। पैरामिलिट्री फोर्स व थाना फखरपुर के अधि, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments: