Breaking







May 2, 2024

लड़की के साथ रेप करने के आरोपी अंजनी को किया गिरफ्तार

 



गोण्डा–बीते माह को थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना कटराबाजार पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री के साथ विपक्षी अंजनी कुमार द्वारा शौच के दौरान दुराचार किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 02.05.2024 को विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अंजनी कुमार को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अंजनी कुमार पुत्र छविलाल निवासी ग्राम कालीपुरवा मौजा सेल्हरी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-146/2024 धारा 376(3),506 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्र0नि0 संजय गुप्ता थाना कटराबाजार।

02. हे0का0 इंद्रपाल सिंह। , 

03. का0 अवनीश कुमार।

04. का0 छोटेलाल।


No comments: