Apr 8, 2024

वरुण गांधी बहुत कुछ करेगें, उनका भविष्य होगा -मेनका गांधी

 


लखनऊ - पीलीभीत से टिकट कटने के बाद वरूण गांधी लगातार सुर्खियों में हैं, उनके चुनाव न लड़ने का ऐलान भी कर दिया है, बावजूद इसके वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने बड़ी बात कह दी है। मेनका गांधी ने कहा वरुण गांधी बहुत अच्छे सांसद रहे,वह बहुत कुछ करेंगें। वरुण गांधी देश के लिए काम करेंगे, वरुण गांधी का भविष्य उज्ज्वल ही होगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जो फैसला करती है अच्छा करती है। 


No comments: