Breaking






Apr 20, 2024

95व 92 %अंक हासिल कर किसान की बेटियों ने लहराया परचम, दोनों हैं सगी बहनें

 


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसपुर ब्लाक अंतर्गत चौहान पुरवा मरचौर के किसान परिवार में जन्मी दो सगी बहनें अदिती सिंह व अंशिका ने कमाल कर दिखाया है। गांव की रहने वाली इन दोनों बच्चियों ने पी एस मेमोरियल इन्टर कॉलेज करनैलगंज में दाखिला लेकर अपनी कठिन मेहनत की बदौलत स्वजनों के साथ ही साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। अदिति ने इण्‍टरमीडियट की परीक्षा में 95.2% व अंशिका सिंह ने 92% अंक अर्जित कर हम सबका का मान बढ़ाया है। अदिती सिंह व अंशिका सिंह के पिता विशाल कुमार सिंह एक साधारण व किसान हैं। अदिती सिंह व अंशिका सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों एवं गुरुजनों को दिया है ।दोंनो बहनों के अनुसार गुरुजनों एवं परिवारजनों की कड़ी मेहनत और बेहतरीन मार्गदर्शन से ही उन्हें ये सफलता मिली है।

No comments: