Mar 6, 2024

पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



गोण्डा–मंगलवार को थाना मोतीगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना मोतीगंज में सूचना दी गयी कि मेरी भतीजी को विपक्षी रानू द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मोतीगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.03.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त रानू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. रानू पुत्र बैजनाथ नि0 ग्राम महरिया थाना खमरिया जनपद लखीमपुर खीरी।

पंजीकृत अभियोग

01.  मु0अ0सं0-58/24, धारा 363,366 भादवि थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 सत्य प्रकाश सिंह।

02. हे0का0 राहुल आर्य।

03. म0का0 लक्ष्मी राणा।


No comments: