Feb 2, 2024

पहाड़ापुर से गिरफ्तार हुआ नाबालिक बालिका का दुष्कर्मी, सरसों के खेत में ले जाकर किया रेप

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-31/24, धारा 376(3), 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू को पहाडापुर बाजार से पहाडापुर गाँव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 01.02.2024 को एक व्यक्ति द्वारा थाना कटराबाजार में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की शौच के लिए खेत में गयी थी विपक्षी राजू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ने मेरी नाबालिग लड़की को सरसो के खेत में उठा ले गया तथा उसके साथ जबरजस्ती दुराचार किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में मु0अ0सं0-31/24, धारा- 376(3), 506 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट बनाम राजू के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 02.02.2024 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त राजू को पहाडापुर बाजार से पहाडापुर गाँव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. राजू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान

पहाडापुर बाजार से पहाडापुर गाँव जाने वाले मार्ग 

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-31/24, धारा 376(3), 506 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।

02. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह

03. का0 अभिषेक गुप्ता

04. का0 विरेन्द्र कुमार

05. म0का0 सपना यादव


No comments: