गोण्डा–पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश सिंह के नेतृत्व में गठित थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित 02 और नामजद आरोपी अभियुक्तों-01. दुर्गेश यादव व विकास यादव को रेलवे क्रासिंग बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.02.2024 को समय करीब 12.40 बजे थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम महोलीखोरी में आस-पास के दो पक्षों के मध्य रास्ते में टीनशेड लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ और मार-पीट व फायरिंग की घटना घटित हुई थी जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक घायल महिला उम्र लगभग 60 वर्ष की रास्ते में मृत्यु हो गयी उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट बनाम गब्बर उर्फ राजू यादव आदि 09 नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत द्वारा स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा 05 टीमों का गठन कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष छपिया को निर्देशित किया गया है। दिनांक 14.02.2024 को पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत नामजद 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आज दिनांक 17.02.2024 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासोपरान्त 02 और नामजद अभियुक्तो 01. दुर्गेश यादव व 02. विकास यादव को रेलवे क्रासिंग बभनान रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. दुर्गेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा महुलीखोरी, थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. विकास यादव पुत्र शोभाराम यादव निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा महुलीखोरी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-36/2024, धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 336, 34 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. उ0नि0 सुरेश यादव
03. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह
04. हे0का0 दिलीप कुमार
05. हे0का0 बृजेन्द्र यादव
06. का0 अंकुल यादव
07. का अभिषेक सिंह
08. म0का0 ममता
No comments:
Post a Comment