Jan 22, 2024

श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बच्चों ने रामाधुन के साथ निकाली प्रभातफेरी एवं सुन्दर कांड पाठ

श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बच्चों ने रामाधुन के साथ निकाली प्रभातफेरी एवं सुन्दर कांड पाठ

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर परसपुर के राजाटोला निवासी एक व्यक्ति के द्वारा अपने निज निवास स्थान पर समस्त ग्रामवासियों को एकत्रित कर श्रीरामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ करने के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। राजाटोला निवासी विजय सिंह ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सुबह भोर पहर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रभु श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। तदुपरान्त तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया,आरती भजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
     इस दौरान उदयभान सिंह,धर्मेंद्र सिंह,बब्बू सिंह,लक्ष्मी सिंह, कमलाप्रसाद सिंह,जादूगर मिस्टर इंडिया,राजकुमार सिंह, रामनरायन शास्त्री सहित अन्य लोग एवं महिलाएँ व बच्चे बच्चियां मौजद रहीं।

No comments: