गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के कुशल नेतृत्व में धानेपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त दिनेश शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से पिकप वाहन पर लदे 10 अदद जंगली लकड़ी (साखू का बोटा) व 75,000/- कैश बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.01.2024 को थाना धानेपुर के उ0नि0 आदित्य गौरव श्रीवास्तव मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति जंगल में चोरी से साखू के पेड़ों को काटकर उनका बोटा बनाकर पिकअप वाहन में लादकर नौडिहवा से परौतीलाल चौराहा के रास्ते रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर की तरफ जा रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त दिनेश शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे अवैध रूप से लकड़ी काट कर व्यापार के लिए पिकप वाहन पर लदे 10 अदद जंगली लकड़ी (साखू का बोटा) व 75,000/- कैश बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. दिनेश शुक्ला पुत्र सुरेश शुक्ला उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम अदीनपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-07/2024, धारा 379, 411 भादवि व 26 भारतीय वन अधि0 थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 1. जंगली लकड़ी साखू के बोटा -10 अदद
02. पिकप वाहन सं0 UP47T6653
03. जामा तलाशी से रूपये 75,000 नगद
गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 आदित्य गौरव श्रीवास्तव
02. हे0का0 राम मिलन
03. हे0का0 दया यादव
04. का0 चेतन पाण्डेय
05. वन विभाग की टीम
No comments:
Post a Comment