गोण्डा - उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर जनपद में गुरुवार और शुक्रवार को मौजूद रहेंगे,इस दौरान वह जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को लखनऊ से चलकर गोण्डा पहुचेंगे और विकास खण्ड-झझरी के ग्राम पंचायत-इमरती विसेन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम में शामिल होंगे, वहां से निरीक्षण भवन होकर सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज (टामसन) कचहरी रोड गोण्डा में मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को दीन दयाल शोध संस्थान लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केन्द्र गोपाल ग्राम पहुचेंगे तत्पश्चात वह परसपुर के करनपुर ग्राम में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर अम्बेडकर नगर के लिए रवाना होंगे।

No comments:
Post a Comment