Dec 22, 2023

करनैलगंज : छात्र छात्राओं की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, मिलेगा सभी को चश्मा

 


करनैलगंज/गोण्डा - उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडेचौरा में जिला दृष्ठिहीनता निवारण समिति द्वारा शिविर आयोजित किया गया जिसमें बच्चो के नेत्रों की जांच की गई। आयोजित शिविर में 8 से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूल स्कीनिंग कार्यक्रम के तहत चेकप किया गया। जिसमें करीब 18 बच्चे नेत्र संबंधी समस्याओं के दोषी मिले, कुछ लोगों का चिकित्सीय परामर्श एवं कुछ में नेत्रदोष, दूरदृष्टि दोष पाया गया जिन्हें चश्मा जांच करके निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं दूरदृष्टि से दोषी पाये गये छात्रों को निशुल्क चश्मा डीबीसीएस गोंडा के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए नेत्र परीक्षण अधिकारी ऐ. के. गोस्वामी ने बताया कि समस्त स्कूलों में 8 से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत नेत्र संबंधी संबंधी जांच व चिकित्सी परामर्श कार्यक्रम चल रहा है ।

No comments: