हज यात्रा 2024 के लिए आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि हुई 15 जनवरी
बहराइच । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर, 2023 से बढ़ाकर 15 जनवरी, 2024 कर दी गयी है। हज यात्रा-2024 के लिए इच्छुक ऐसे व्यक्ति भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 15 जनवरी, 2024 को या उससे पूर्व जारी हुआ हो व उसकी वैद्यता कम से कम 31 जनवरी, 2025 तक है वेबसाइट हज कमेटी डाट जीओवी डाट इन पर 15 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment