Dec 21, 2023

कैसरगंज : सरदार पटेल इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ








कैसरगंज/बहराइच

आज दिनांक 21/12/2023 दिन वृहस्पतिवार को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के तत्वाधान में सरदार पटेल इंटर कॉलेज कैसरगंज बहराइच  में प्रथम सोपान एवम द्वितीय सोपान  प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ झंडा फहराकर किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक बादशाह सिंह  रहे एवम विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधनाचार्य बी. पी.यादव, संजीव जैन यूनिशेफ, प्रमोद श्रीवास्तव यूनिसेफ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रशासक पवन कुमार सिंह जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कल्लन इदरीसी जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने किया। मुख्यातिथि महोदय एवम् अध्यक्ष महोदय  ने सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही साथ बताया स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि प्रमोद जी ने स्काउट गाइड के बच्चों को सोने और चांदी के पेन की तरह बताया और  कहा  स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों में देश सेवा, समाज सेवा की भावना उत्पन्न होती है। विद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता /स्काउट प्रभारी सुरजीत गुप्ता जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को स्काउटिंग गाइडिंग का, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना एवम् झंडा गीत आदि की विस्तृत जानकारी दी।शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के  समस्त शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे।

No comments: