लखनऊ - भारतीय कुश्ती संघ (WFI) का टलते टलते आखिर गुरुवार को चुनाव सम्पन्न हो गया और चुनाव में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा कायम रह गयाI कुश्ती संघ का अध्यक्ष पद पर बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह ने कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर दो दावेदार थे, संजय सिंह और पहलवान रही अनीता श्योराण।
खूब लगे यह पोस्टर
दबदबा है दबदबा रहेगा
कुश्ती महासंघ के चुनाव में जब संजय कुमार सिंह ने विजय श्री हासिल की तो बृजभूषण शरण सिंह का खेमा कुछ ऐसे ही पोस्टर लहराता नजर आया। यद्यपि बहु चर्चित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह का नाम साफ रहा फिर भी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का पद उन्हीं के पाले में आ गया है। यहां काबिलेगौर बात यह है कि कैसरगंज से भाजपा सांसद और पूर्वांचल के बाहुबली माने जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह ने यह पद बृजभूषण की खिलाफत में आंदोलन कर चुकी कॉमन वेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीत चुकी अनीता श्योराण से से लड़कर जीता है।

No comments:
Post a Comment