Dec 21, 2023

15 किग्रा0 गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

15 किग्रा0  गांजा  के साथ  एक  नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बहराइच-  पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण डाँ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा  राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 20.12.2023 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत गायघाट पुल से 01 नफर अभियुक्त प्रमोद पाठक पुत्र गोपीनाथ पाठक निवासी माधवपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच हाल पता बाबागंज रामनगर रोड थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच को 15 किग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उल्लेखनीय है कि उ0नि0 अश्वनी कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु के चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रमोद पाठक उपरोक्त को गायघाट पुल से 15 किग्रा0  नाजायज गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 689/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायालय रवाना किया गया ।अभियुक्त का नाम पताः-  प्रमोद पाठक पुत्र गोपीनाथ पाठक निवासी माधवपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच हाल पता बाबागंज रामनगर रोड थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच उम्र 30 वर्ष । 

 

No comments: