Dec 16, 2023

चोरी के जेवरात, रूपये व अन्य सामान के साथ दो नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 चोरी के जेवरात, रूपये व अन्य सामान के साथ दो नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


बहराइच /फखरपुर-  पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(नगर)  व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के कुशल निर्देशन में  अनुज त्रिपाठी थानाध्यक्ष थाना फखरपुर जनपद बहराइच द्वारा गठित टीम उ0नि0 अमित सिंह मय पुलिस फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 593/2023 धारा 457/380/411 भादवि में मुखबिर खास की सूचना पर चोरी किये गये जेवरात, रूपये व अन्य सामान के साथ दो नफर अभियुक्त को थाना क्षेत्र के झिंगूरी नाला पुल निकट परसेण्डी इण्डियन बैंक के पास से समय सुबह  06.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी कराने हेतु रवाना मा0 न्यायालय सदर बहराइच किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 

1. वीरेंद्र सोनकर पुत्र स्व0 शिवकुमार सोनकर निवासी ग्राम डिंगुराजोत, चौकी कटरा, थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

2. ननके सोनकर पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम दिन्नामगढ़ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 

बरामद माल का विवरण –

01.5560 रुपये नगद

02. दो जोड़ी कंगन (गुजहरा) सफेद धातु

03. छः अदद सिक्के सफेद धातु 

04. पुरानी इश्तेमाली व चोरी के कुछ उपकरण

(दो अदद छेनी, एक अदत पेचकस,

 दो अदद टॉर्च, एक अदद हथौड़ी)

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

01. उ0नि0 अमित सिंह

02. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव

03. हे0कां0 अंजनी त्रिपाठी 

04. हे0कां0 फिरोज 

थाना फखरपुर ,जनपद बहराइच

No comments: