Dec 22, 2023

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आर के मिश्रा
परसपुर  गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उक्त खण्ड खेल में बालक बालिका दौड़ ,ऊँची एवं लम्बी कूद,कबड्डी सहित अन्य खेल में छात्र छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया।वहीं बीओ पीआरडी आयूषी वर्मा ने बताया कि खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। 
       इस अवसर पर आयुषी वर्मा बिओ पीआरडी परसपुर,सहर फात्मा हलधरमऊ,इंद्रा वर्मा,आरती,गेम टीचर,ब्लॉक कमांडेंट बेनीमाधव उपाध्याय,रामकेवल शर्मा राजेश कुमार तिवारी,चन्द्रदेव पाण्डेय

No comments: