लखनऊ - लोकसभा स्पीकर ने सदन के अंदर संसद में सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर हंगामा कर रहे 31 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इसमें विपक्षी नेता अधीर रंजन चौधरी का भी नाम शामिल है। बता दें कि सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन लोकसभा की सुरक्षा में पिछले दिनों हुई चूक के मामले को लेकर जब लगातार चौथे दिन विपक्षी सांसदों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया गया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही करते हुए गलत व्यवहार के आरोप में 31 सांसदों को शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया । सोमवार को निलंबित किये गये सांसदों में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की गई निलंबन की कार्यवाही से पहले 14 दिसंबर को 13 सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था। अभी तक संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर कुल 44 सांसद लोकसभा अध्यक्ष द्वारा पूरे शीतकालीन सत्र के लिये निलंबित किया जा चुके हैं।
Dec 18, 2023
ब्रेकिंग - सुरक्षा में चूक का मामला,आज 31 सांसद निलंबित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment