Nov 21, 2023

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


 गोंडा –पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर परसा तिवारी से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-अमरचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अमरचन्द्र पुत्र रामदेव नि0 ग्राम बिछिया मिश्र थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-322/23, धारा 376(2)एन,323,504,506 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

थानाध्यक्ष छपिया सत्येन्द्र वर्मा मय टीम।

No comments: