Nov 10, 2023

नाबालिक बालिका के साथ रेप,आरोपी हुआ गिरफ्तार




गोंडा– पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मिथुन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना को0मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मिथुन ठाकुर पुत्र विजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम उदयपुर विसेन परबत्ता खगडिया बिहार।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-523/23 धारा 363, 366, 376(2)n भादवि 5L/6 पाक्सो ऐक्टव 3(2)V SC/ST Act थाना को0मनकापुर, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता

01. उ0नि0 अखिलेश राही मय टीम थाना को0मनकापुर, गोण्डा।

No comments: