गांधी जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप
साफ सफाई स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की पहचान, डॉ अरविंद सिंह
कैसरगंज बहराइच डॉक्टर अरविंद सिंह के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कैसरगंज में किया गया। शिविर मे लगभग 85 मरीज़ों का निःशुल्क इलाज किया गया। आए हुए मरीज को जागरूक भी किया गया। किस तरीके से अपने खान-पान और साफ सफाई से निरोग बना जा सकता है हम सब को अपने घरो के आसपास और घर के अंदर साफ सफाई रखने का पूरा ख्याल रखना चाहिए ।डॉक्टर अरविंद ने बताया कि घरों के अंदर वा आसपास यदि जल भराव होता है तो मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है मच्छरों से बचाव के बारे में भी डॉक्टर की टीम लोगों को जागरूक करती रही। डॉ अरविंद के द्वारा निरंतर इसी तरह से कैंप लगाकर निशुल्क चिकित्सा शिविर से क्षेत्र वासियों को बराबर लाभ पहुंचाया जा रहा है स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की सीढ़ी मानी गई है। इस मौके पर डॉ अरविंद के साथ पूरा नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment