Oct 17, 2023

बहराइच से बनारस तक जाने वाली इण्टरसिटी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर तक निरस्त

 यात्रियों को फिर एक बार गच्चा दे गई इण्टर सिटी एक्सप्रेस


बहराइच से बनारस तक जाने वाली इण्टरसिटी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर तक निरस्त

बहराइच। बनारस जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर रेल प्रशासन ने गच्चा दे दिया है। बहराइच से बनारस तक जाने वाली इण्टर सिटी एक्सप्रेस को रेल प्रशासन द्वारा आगामी 29 अक्टूबर तक निरस्त कर दिया है। गौरतलब हो कि काफी जद्दोजेहाद व फजीहत के बाद रेल प्रशासन द्वारा इण्टर सिटी को चालू किया गया था। लेट लतीफी के साथ ट्रेन का आवागमन हो रहा था। बनारस से बहराइच तक आने में ट्रेन 4 से 6 घण्टे तक लेट हो जाया करती थी। एक सप्ताह पूर्व रेलवे द्वारा इसे बनारस सिटी तक न चलाकर लोहता तक चलाया जा रहा था तथा वहीं से ही वापसी भी की जा रही थी। पर बीते 16 अक्टूबर से बगैर किसी पूर्व सूचना के बनारस से बहराइच तक चलने वाली इण्टर सिटी 14213 को निरस्त कर दिया गया। बिना किसी पूर्व सूचना के 17 अक्टूबर से बहराइच से बनारस जाने वाली 14214 को आगामी 29 अक्टूबर तक निरस्त किया गया। इस निरस्तीकरण के चलते यात्री अपने गन्तब्य को जाने के लिए भटकते रहे। जब स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें ट्रेन निरस्तीकरण की जानकारी मिली। रेलवे द्वारा पूर्व में भी लाइन पर काम का हवाला देकर ट्रेन को निरस्त कर आगामी तारीखे बढ़ाता रहा है। जिसके चलते यात्रियों को कम ही उम्मीद है कि ट्रेन रेलवे द्वारा 29 अक्टूबर से चलायी जायेगी। मामले में जब चीफ पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह के मोबाइल पर कारण जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

No comments: