Breaking







Sep 13, 2023

गैरइरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में लम्बे समय से फरार/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैरइरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त नन्दलाल कश्यप को गड़रही अन्डर रेलवे पास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0-384/20, धारा 323,504,304 भादवि में काफी लम्बे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नन्दलाल कश्यप पुत्र श्यामलाल नि0 बखरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-384/20, धारा 323,504,304 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-271/23, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 छपिया सुरेश कुमार वर्मा मय टीम।

No comments: