Breaking







Sep 11, 2023

करनैलगंज : दिल्ली विश्व विद्यालय में विदेशी छात्रों के साथ पढ़ेगा जिले का यह लाल,सीमित सीटों में बनाया स्थान

 

करनैलगंज/ गोण्डा -  स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फतेहपुर कोटहना निवासी पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह के सुपुत्र नवनीत सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्मेंट आफ जर्मनिक एंड रोमन्स स्टडीज में बीए आनर्स में प्रवेश मिला है। नवनीत अब जर्मन साहित्य एवं अन्य विदेशी भाषा का विदेशी छात्रों के साथ अध्ययन करेंगे। नवनीत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय बीएचयू समेत कई नामी गिरामी संस्थानों में भी प्रवेश की पात्रता परीक्षा पास की थी। लेकिन उन्होंने अपने भविष्य को देखते हुए अपना अध्ययन स्थल दिल्ली विश्व विद्यालय चुना। नवनीत सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा नंदिनी नगर स्थित इंदिरापुरम स्कूल से प्रथम श्रेणी में सम्मान सहित उत्तीर्ण किया है। शुरू से ही मेधावी रहे नवनीत की माता श्रीमती मिथिलेश सिंह प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर कोटहना की प्रभारी प्रधानाचार्य है। नवनीत ने पूरी पढ़ाई अपने मामा पत्रकार अशोक सिंह तथा दुर्जनपुर घाट के प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह के घर पर रहकर की है। नवनीत सिंह की इस सफलता पर क्षेत्र के हर्षित सिंह ,विवेक सिंह,शिवम सिंह, विपिन मौर्य, जीतेंद्र सिंह, रोहित सिंह सहित क्षेत्र के अन्य तमाम लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments: