Breaking







Sep 1, 2023

लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री के घर युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

लखनऊ में आज एक दर्दनाक घटना घटित हुई हैं, यहां लखनऊ से सटी सीट मोहनलालगंज से सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक विनय श्रीवास्तव की दुसाहस्सिक तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया है। जो भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चो के अवध क्षेत्र से क्षेत्रिय उपाध्यक्ष हैं एवं उनकी माता जया किशोर मलिहाबाद से दूसरी बार विधायक है

हालांकि आरोपों के बाद मंत्री कौशल किशोर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ये पुलिस के जांच का विषय है कि गोली किसकी पिस्टल से मारी गई है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त उनका बेटा वहां मौजूद नहीं था।

विनय श्रीवास्तव की हत्या के बाद उनके परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है। तनावपूर्ण स्थिति को संभालने कई थानों की पुलिस  मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हैं।

No comments: