Aug 12, 2023

आपातकालीन सेवाओं को लेकर पुलिस ने बालिकाओं व महिलाओं को किया सचेत



करनैलगंज/ गोंडा-महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक  चितवन कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा,"दयानंद बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय कस्बा करनैलगंज" में छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा पीड़ित महिलाओं के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर व सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिकायत पेटीका लगवाने का अनुरोध किया गया तो उनके द्वारा आश्वासन दिया। 

इस मौके पर -प्रबंधक  शिवनंदन वैश्य, प्रधानाचार्या अर्चना सक्सेना, उप प्रधानाचार्य कमल किशोर तथा आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी सोनी वर्मा व महिला आरक्षी मोहिनी सिंह तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

No comments: