आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत धनुही निवासी विशाल शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक को प्रार्थनापत्र लिखकर रमवापुर गांव में पुलिया निर्माण की मांग की है । विशाल शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री को दिए गए प्रार्थनापत्र में मांग की है कि उनके गांव रमवापुर में नहर पर पुल न होने के कारण ग्रामवासियों को नहर में पानी आ जाने पर आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । मामले को संज्ञान में लेकर उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही(पुलिया निर्माण) हेतु निर्देशित किया ।जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने लोक निर्माण विभाग की टीम को स्थलीय निरीक्षण हेतु आदेशित किया । टीम ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी।
No comments:
Post a Comment