Aug 14, 2023

चोरी की घटना का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण थाना को0मनकापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त 01. मंगल प्रसाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 01 जोड़ी कंगन पीली धातु, 01 जोड़ी कान का झुमका पीली धातु, 01 अदद जनानी अगूठी पीली धातु, 01 अदद गले का हार पीली धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 03 जोड़ी विछिया सफेद धातु व 01 अदद मोबाइल कि पैड़ व रूपये 3200/- नगद बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मंगल प्रसाद पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम रमनगरा जोरावरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर।

अनावरित अभियोग—
01. मु0अ0सं0 259/2023 धारा 380, 411, 457 भा0द0वि0 थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 जोड़ी कंगन पीली धातु,
02. 01 जोड़ी कान का झुमका पीली धातु, 
03. 01 अदद जनानी अगूठी पीली धातु, 
04. 01 अदद गले का हार पीली धातु, 
05. 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 
06. 03 जोड़ी विछिया सफेद धातु 
07. 01 अदद मोबाइल
08. 3200/- रूपये नगद।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय टीम ।

No comments: