Aug 14, 2023

पम्पिंग सेट का चोरी करने वाला अरेस्ट,तीन पम्पिंग सेट,पिकप वाहन व बाइक बरामद


पम्पिग सेट मशीन चोरी करने का शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 03 अदद पम्पिग सेट मशीन घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिकप वाहन व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना खरगूपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर पम्पिग सेट मशीन चोरी करने का आरोपी अभियुक्त 01. गोविन्द को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 03 अदद पम्पिग सेट मशीन व परिवहन में प्रयुक्त पिकप वाहन न0 UP33BT0713 व 01 अदद मोटरसाइकिल UP43AX4771 बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. गोविन्द पुत्र रामसूरत निवासी गोसाईपुरवा थाना को0नगर जनपद गोण्डा

अनावरित अभियोग—
01. मु0अ0सं0 289/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 03 अदद पम्पिग सेट मशीन
02. 01  अदद पिकप वाहन
03. 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 घनश्याम वर्मा मय टीम ।

No comments: