Aug 11, 2023

मारपीट के चार अभियुक्तों को कोर्ट ने सुनाई यह सजा



   गोंडा- अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा प्राथमिकता से कराते हुए प्रभावी पैरवी करायी जा रही थी। जिसके फलस्वरूप मारपीट करने के 04 आरोपी अभियुक्तों को 05-05 वर्ष का सश्रम कारावास व रूपए 20-20 हजार के अर्थदण्ड की सजा हुई।

           थाना मोतीगंज पुलिस ने मु. अ. स.37/2016 मे मारपीट करने के आरोप में 04 आरोपी अभियुक्तों-01. मायाराम, 02. राहुल कुमार, 03. परशुराम, 04. श्रीराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता अवनीश धर द्विवेदी, मॉनिटरिंग सेल व थाना मोतीगंज के पैरोकार मुख्य आरक्षी धनवन्त कुमार के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश(गैंगेस्टर ऐक्ट) कोर्ट गोण्डा ने 05-05 वर्ष का सश्रम कारावास व रुपये 20-20 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

 अभियुक्तगण का नाम पता

01. मायाराम पुत्र धर्मराज नि0 ग्राम तुर्काडीहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

02. राहुल कुमार पुत्र मायाराम नि0 ग्राम तुर्काडीहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

03. परशुराम पुत्र झिन्नू नि0 ग्राम तुर्काडीहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

04. श्रीराम पुत्र धर्मराज नि0 ग्राम तुर्काडीहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-37/2016, धारा 308,323,325,504,506 भादवि थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

No comments: