लूट करने का आरोपी अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस व लूट का सामान बरामद-
दिनांक 12.08.2023 को थाना वजीरगंज में वादी मनोज तिवारी पुत्र हरिराम तिवारी नि0 कादीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी कि वह अपनी बीबी व बच्चों के साथ मोटरसाईकिल से फैजाबाद से अपने घर कादीपुर जा रहा था कि कोडर चौराहे के पास एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा तमंचा दिखाते हुए मेरी पत्नी का पर्स लूट कर फरार हो गया है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा घटना का अनावरड़ व अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के हेतु निर्देश थानाध्यक्ष वजीरगंज को दिए गए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर लूट करने के आरोपी अभियुक्त प्रमोद दूबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस व लूट का 01 अदद पोको मोबाइल व 3000 रूपये बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रमोद दूबे पुत्र वीरेन्द्र प्रताप नि0 हाथी दूबे पुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-388/23, धारा 392,411 भादवि व 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
02. 01 अदद पोको मोबाइल।
03. 3000 रूपए नगद।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 दुर्गेश कुमार मय टीम।
No comments:
Post a Comment