पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना मोतीगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर गर्भवती महिला से घायल करने का आरोपी अभियुक्त पवन उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गुप्ता देते हुए मार-पीट कि गयी थी जिसमें वादिनी ( जो 05 माह की गर्भवती थी) को घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्घ में वादिनी द्वारा थाना मोतीगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. पवन उर्फ पप्पू पुत्र शोभाराम निवासी विरवा बभनी थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 207/2023, धारा 323, 504, 506, 452, 325, 316 भा0द0वि0 थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 रामप्रसाद यादव मय टीम ।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment