Aug 17, 2023

कर्नलगंज : कंपाउंडर भीमसेन का आकस्मिक निधन,वर्षो से डा.गिरधर गोपाल से थे जुड़े,शोक की लहर

करनैलगंज/ गोण्डा- नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर गिरधर गोपाल वैश्य के क्लीनिक के कंपाउंडर भीमसेन उम्र करीब 55 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। भीमसेन बीते करीब 35 वर्षों से नगर के चौक घण्टाघर स्थित डॉक्टर गिरिधर वैश्य की क्लीनिक पर कंपाउंडर का कार्य कर रहे थे । अपने सरल स्वभाव और उदारता के चलते वह मरीजों में अत्यधिक लोकप्रिय माने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

No comments: