Aug 5, 2023

करनैलगंज : सड़क पर लगी झाड़ियां बन रहीं दुर्घटना का कारण

करनैलगंज/गोण्डा - जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर गोण्डा - लखनऊ हाईवे पर साफ सफाई कराकर अंबेडकर चौराहे से जरवल तक मार्ग स्वच्छ करवा दिया,लेकिन गांवों में सड़क के किनारों पर लगी झाड़ियां दुर्घटना का कारण बनती हैं। इसी तरह का एक मामला ग्राम नगला कला का सामने आया है जहां गांव निवासी पेशकर द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर झाड़ियों को साफ कराने की मांग की है। दी गई शिकायत में कहा गया है कि ग्राम नगवा कला स्कूल से 500 मीटर पहले और 500 मीटर आगे तक सड़क के दोनों तरफ  मुंजा लगा है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे स्कूल के बच्चे भी आते जाते हैं  और घटना हो जाती है, लोग चोटिल हो जाते हैं ।

No comments: