करनैलगंज गोंडा। हज़रत कफील उल्लाह शाह बड़े बाबा जी रहमतुल्लाह अलैह के मुरीद व खलीफा मुहम्मद जकीउल्लाह शाह उर्फ डॉक्टर मुहम्मद सलमान कफीली और उनकी पत्नी उमरा की पवित्र यात्रा के लिए लखनऊ हवाई अड्डा से रवाना हो गए हैं। उनके परिवार के सदस्यों और शिष्यों सहित आस पास के ग्रामीणों ने जहांगीरवा स्थित उनके आवास से उन्हें उमरा की पवित्र यात्रा पर विदा किया। इस दौरान गंगा जमुनी तहजीब की भी मिशाल देखने को मिली। लोगों ने माल्यर्पण कर उन्हें यात्रा के लिये रवाना किया। उनके पुत्र पत्रकार मोहम्मद इरफान, पूर्व प्रधान जेपी मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि सौरभ सिंह, मुहम्मद फाखिर मास्टर,मोहम्मद यासिर,अब्दुल हफीज, गुलाम वारिस,अब्दुलहक़,दोस्त मोहम्मद,जमील अहमद,जाहिद हुसैन उर्फ मुल्ला प्रधान ढेमा, जीशान वारसी, अल्लाह दीन, हकीम अहमद, नसीम रोशन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment