Aug 8, 2023

लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर,चैटिंग करने वाले कई शातिर भेजे गए जेल

लखनऊ - प्रदेश के कानपुर अंतर्गत कल्यानपुर में पुलिस ने ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के लोग सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करके लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे। लड़कों से दोस्ती कर उन्हें मिलने के लिये अपने पास बुलाते थे। लड़कों के पास से जो भी नगद रुपये मिलते थे उसे छीन लेते थे। इसके बाद लड़कों को धमकाकर उनकी न्यूड वीडियो बनाते थे। यूपीआई के जरिये ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराते थे। गिरोह ने इस तरह से कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। सोमवार देररात्रि में कल्यानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमित श्रीवास्तव निवासी अम्बेडकरपुरम सेक्टर-आठ के मकान में छापा मारा।इसी मकान में छिपे गिरोह के दिलीप उर्फ प्रद्युम सिंह (21) निवासी जालौन,  अरुण राजपूत (22) निवासी महोबा,  विपिन सिंह (21) निवासी जालौन, पवन कुमार (22) निवासी मैनपुरी, प्रवीन सिंह (20) निवासी कानपुर देहात और बृजेंद्र सिंह (19) निवासी कानपुर देहात को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच मोबाइल फोन,एक टेबलेट और विभिन्न बैंको का एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।

No comments: