Aug 8, 2023

वरुण गांधी का यह पत्र हुआ वायरल

लखनऊ - भाजपा सांसद वरुण गांधी का यह पत्र बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे बहेड़ी पुलिस के  कार्यशैली को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। डीजीपी को संबोधित वायरल पत्र में उन्होंने लिखा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के बहेड़ी विधान सभा के समस्त क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया है कि बहेडी कोतवाली की मिलीभगत से बहेडी नगर में नशे व जुआ का कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है क्षेत्र के आमजनमानस के साथ बहेड़ी कोतवाली पुलिस का रवैया अच्छा नही है कोतवाली में भ्रष्टाचार धर्म सीमा पर है, वही कोतवाली के काले धन्धो के कारनामे मीडिया लगातार पेपर में भी छाप रहे है क्षेत्र में गौकसी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है जो कि दुखद् है लेकिन विभागीय कार्यवाही न होना चिन्ता का विषय है जिससे क्षेत्र के लोग में काफी रोष है, समस्त क्षेत्रवासियों ने बहेडी कोतवाली की गोपनीय जाँच कर दोषियों पर विभागीय कार्यवाही कराने का आग्रह किया है

मेरा आपसे आग्रह है कि उपरोक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुये बहेड़ी कोतवाली की गोपनीय जाँच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें ताकि आमजनमानस को न्याय मिल सके।

No comments: