गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पशु अस्पताल के पास स्थित बाग रामापुर से अभियुक्त साहेबराम उर्फ खरचू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 225 अल्प्राजोलम टेबलेट (नशीली गोली) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. साहेब राम उर्फ खरचू पुत्र मुन्नालाल निवासी शुक्लपुरवा मौजा छिरास थाना कौड़िया जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-268/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कौडिया जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 225 अल्प्राजोलम टेबलेट (नशीली गोली) अवैध।
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 प्रेमानन्द मय टीम।

No comments:
Post a Comment