Aug 5, 2023

अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना को0देहात के उ0नि0 रामदेव द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान चन्दवतपुर के पास रेलवे क्रासिंग कैठोला के पास से अभियुक्त रामअवतार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रामअवतार पुत्र सहदेव निवासी कहारनपुरवा मौजा पहाडापुर थाना कटराबाजर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-425/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 रामदेव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: