आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम पंचायत सेमरी में एसएन मॉर्डन इंटर कॉलेज के समीप नहर में गुरुवार की सुबह एक शव उतराता हुआ मिला। नहर में मिले शव की सूचना आस पास के क्षेत्र में जंगल मे आग की तरह फैल गई।घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई लोग तरह तरह की कवायद लगाने लगे। वहीं मृतक के चाचा ने शव के कपड़ों को देखकर उसकी पहचान अपने भतीजे सूक्खापुरवा हरदीटांड निवासी राजेश सिंह (38)के रूप में किया जिसकी सूचना मृतक के चाचा शिवकुमार सिंह ने पुलिस को दी। सूचना पाकर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर राव मय हमराह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। वही फॉरेंसिक व डॉग एक्वायड टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच हेतु नमूना संग्रहित किया।
गौरतलब हो कि मृतक के भाई माधवराज सिंह द्वारा 22जुलाई को थाना परसपुर पुलिस को सूचना देकर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
No comments:
Post a Comment