आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम खरगूपुर डीहा में छप्पर के घर मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिसमे बंधी हुई 25 बकरियां जल गई। पीड़ित रामफेर ने बताया कि उसकी 25 बकरियां छप्पर में बंधी थी बुधवार की रात अज्ञात कारणों से उक्त छप्पर में आग लग गयी जिसमे घर गृहस्थी का समान खाली गैस सिलेण्डर अनाज तथा मढहे में बंधी 25 बकरियां जल गई। हल्ला गुहार करने पर आस पड़ोस के लोगों ने आकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 22 बकरियां जलकर मर चुकी थी1 सूचना पर पहुँचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 त्रिवेनी कुमार मय टीम के साथ मौके पर पहुँचकर मृत बकरियों के अत्यंत परीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment