Jul 27, 2023

चेयरमैन की भतीजी ने N ET में बनाया स्थान,प्रोफेसर बनने का है सपना





मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।।


करनैलगंज/गोण्डा - अब वो दिन चले गए जब केवल लड़के ही अपने माता पिता और जिला जवार का नाम रोशन करते थे,अब बेटियां भी आसमान छूने को बेताब दिख रही हैं और प्रत्येक क्षेत्र में लड़को से आगे निकल कर अपने माता, पिता, गुरुजनों के साथ ही देश प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं हैं। आज के युग में हर जगह बेटियां अव्वल दिख रही हैं । सैनिक से लेकर सियासत तक,कर्मचारी से लेकर पायलट तक का सफर पूरा कर देश बेटियों ने देश में परचम लहराया है। कुछ इसी तरह जिले के करनैलगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद उर्फ अच्छन की भतीजी और वरिष्ठ सपा नेता फहीम अहमद उर्फ पप्पू की बेटी साराह फहीम ने भी कर दिखाया है, साराह ने अपनी कठिन मेहनत की बदौलत नेट क्वालीफाई कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और मेघावियों में से एक रहीं साराह फहीम ने अच्छे अंको के साथ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद लखनऊ बी.बी.डी से बी. बी. ए. तथा ए.के. टी. यू. से सर्वोत्तम अंकों के साथ एम.बी.ए. किया और इसी बीच बिजनेस मैनेजमेंट से नेट क्वालीफाई कर स्वजनों ,गुरुजनों के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत यह मुकाम हासिल करने वाली और पढ़ाई के प्रति समर्पित साराह फहीम ने बताया कि वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं। नगर की इस होनहार बिटिया की कामयाबी पर पूरे जिले को नाज है, लोगों द्वारा मुबारकबाद देकर उसका हौसला अफजाई किया जा रहा है। साराह की इस सफलता पर उनके चाचा शमीम अहमद उर्फ अच्छन,फहीम अहमद,वसीम अहमद तनवीर अहमद,तौकीर अहमद,इफ्तिखार अहमद अंसारी, हेतराम मौर्या, 
गणेश कुमार पाण्डेय, मो.जमील सभासद, मो.साबिर सभासद,तथा आफताब अहमद सहित अन्य कई लोगो ने बधाई देकर हौसला अफजाई किया।

No comments: