मा. प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का के.बी.के. बहराइच में हुआ लाइव प्रसारण
कृषको के साथ मौजूद रही एमएलसी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
बहराइच । मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सीकर राजस्थान से भारत के सभी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 14वीं किश्त सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर का लाइव प्रसारण प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डॉ के.एम. सिंह अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, डॉ नीरज सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह आदि कृषि वैज्ञानिकों सहित बड़ी संख्या में आये प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभागिता की गयी तथा लाइव प्रसारण सुना गया। लाइव प्रसारण के दौरान डॉ मनसुख माण्डविया केन्द्रीय कृषि रसायन मंत्री, केन्द्रीय कृषि मंत्री डॉ नरेन्द्र सिंह तोमर तथा कई केन्द्रिय मंत्रियों द्वारा कृषकों के हितों के कल्याणार्थ भारत सरकार द्वारा उठाये गये कार्यो की सराहना की। केन्द्रिय कृषि मंत्री श्री तोमर द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए मा. प्रधानमंत्री जी का 14वीं किसान सम्मान निधि भेजने का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने उपस्थित किसानों को भारत सरकार एवं उ.प्र. की योगी सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना की। श्रीमती सुधा टेकड़ीवाल ने कहा कि किसानों का विकास देश का विकास है आज सरकारी योजनाओं से देश के किसानों की स्थिति बदल रही है। उप निदेशक कृषि ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 10 हजार 63 करोड़ रूपये अब तक किसानों के खातों में भेजे गये है। 14वीं किश्त आज मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा सीकर राजस्थान से किसानों के बैंक खाते में सीधे प्रेषित की गयी है। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में प्रेषित किया जा रहा है। समय से खाद, बीज एवं कृषि निवेशकों की उपलब्धता करायी जा रही है। डॉ के.एम. सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच द्वारा कृषकों के हितों में किये जा रहे कार्यो को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकडी वाल ने 40 किसानों को उर्द बीज मिनी किट का वितरण किसानों में किया गयाl इस अवसर पर बैंक आफ इण्डिया के मैनेजर श्री राजमल, डॉ नन्दन सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ के.के. राजभर, डॉ पी.के. सिंह, श्री जितेन्द्र कुमार प्रभारी फखरपुर, मनोज कुमार केन्द्रीय बीज भण्डार प्रभारी बहराइच, श्री फुलचन्द्र तेजवापुर, श्री लालता प्रसाद गुप्ता सोहरवा, श्री शक्तिनाथ सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में कृषक लाईव प्रसारण में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment