Jul 27, 2023

अटल बिहारी गोस्वामी ने किया जेआरएफ क्वालीफाई

करनैलगंज/गोण्डा - अटल बिहारी गोस्वामी ने जे आर एफ में स्थान हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है,उनकी इस सफलता पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी अटल बिहारी गोस्वामी ने जे. आर. एफ. की परीक्षा में अहम स्थान हासिल कर पूरे जिले सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है । अटल ने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत इस परीक्षा में अपना स्थान बनाया है। शुरू से ही मेधावियों में से एक रहे अटल गोस्वामी की इस कामयाबी पर उनके स्वजनों और मित्रों ने बढ़ाई दी।

No comments: