Jul 25, 2023

महिला डाक्टर से फोन पर मांगी रंगदारी,आरोपी सुमंत मिश्रा को पुलिस ने उठाया

 

गोण्डा - बीते 23.07.2023 को कुसुमा हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डा0 अजय कुमार शुक्ल द्वारा थाना को0 नगर में सूचना दी गयी कि हमारे हाॅस्पिटल में कार्यरत महिला चिकित्सक डा0 वीना सक्सेना को मो0नं0- 8112312273 से 50,000 रूपयों की रंगधारी मांगी गयी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। धमकी के डर से महिला चिकित्सक डा0 वीना सक्सेना द्वारा 6,000 रू0 ट्रांसफर कर दिए गए थे। सूचना पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा  अंकित मित्तल द्वारा प्र0नि0 को0 नगर को जल्द से जल्द आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.07.2023 को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त सुमन्त कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. सुमन्त कुमार मिश्रा पुत्र तेज नारायण मिश्रा नि0 53/1 साइट नं0-1 किदवई नगर थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-613/23, धारा 386,504,506 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय मय टीम।

No comments: