Jul 25, 2023

जाली नोटों के कारोबार में दबोचे गए विवेक सिंह व लवकुश टाइगर,नकली नोट बरामद

 जाली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 1,99,600 रू0 नकली व 10,000 असली नोटो के साथ नशीली गोलिया व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जाली नोटो के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसमें थाना उमरीबेगमगंज पुलिस को जाली नोट बनाने वाले गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर बखरिहा जाने वाले चक मार्ग से नकली नोट बनाने वाले 02 अभियुक्तों-01. विवेक सिंह उर्फ कुन्ने, 02. लवकुश उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,99,600 रू0 के नकली व रू0 10,000 के असली नोट, 04 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद मोटरसाईकिल व 1,000 अल्प्राक्विल की नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विवेक सिंह उर्फ कन्ने पुत्र बाबादीन नि0 मुकुन्दपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
02. लवकुश उर्फ टाइगर पुत्र इन्द्र बहादुर नि0 अल्लीपुर खण्डेराय थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-248/23, धारा 406,420,411 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-249/23, धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

अभियुक्त लवकुश का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-148/18, धारा 147,323,498ए,494,504 भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-146/19, धारा 147,323,452,504,506 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-217/21, धारा 419,420,468,471,504,506 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-356/21, धारा 411,414 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

अभियुक्त विवेक सिंह का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0सं0-83/2019, धारा 147,148,308,323,352,427,504,506 भादव थाना छावनी जनपद बस्ती।
02. मु0अ0सं0-1191/2017, धारा 323,504,506 भादवि थाना छावनी जनपद बस्ती।

बरामदगी-
01. रू0 1,99,600 के नकली नोट।
02. रू0 10,000 के असली नोट।
03. 1,000 टेबलेट अल्प्राक्विल।
04. 04 अदद मोबाइल फोन।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज संजीव कुमार वर्मा मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: